प्रियंका चोपड़ा भले ही अपनी सगाई की खबर को छिपाने के मूड में हो लेकिन निक जोनस इससे अलग सोचते हैं। यहां तक कि जब उनके फैन ने न्यूयॉर्क में निक को बधाई दी थी तब निक ने तुरंत फैन को शुक्रिया भी कहा था। निक के इस जवाब से इतना तो जरूर साफ हो गया है कि वह सगाई की खबर को लोगों से छिपाने के मूड में नहीं है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि निक जोनस जल्द ही दोबारा भारत आ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस इस बार भारत अकेले नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ आएंगे। जानकारी के मुताबिक निक 18 अगस्त को भारत आ सकते हैं। निक जोनस के दोबारा भारत आने की खबर को प्रियंका और उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि निक के भारत आने के बाद प्रियंका अपनी सगाई का आधिकारिक ऐलान कर देंगी।
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड की देसी गर्ल ने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को मैसेज करके 18 अगस्त की पार्टी में हिस्सा लेने को कहा है। प्रियंका कुछ वक्त पहले निक के साथ उनकी रिश्तेदार की शादी में नजर आई थीं। इसके साथ ही प्रियंका को उनके जन्मदिन के पहले निक के भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ भी देखा गया था।
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
निक और प्रियंका की सगाई की खबरें प्रियंका के जन्मदिन के बाद से ही आने लगी थीं। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अपने जन्मदिन पर निक से सगाई कर ली थी। हाल ही में प्रियंका निक का कॉन्सर्ट अटेंड करने के बाद जब दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखीं तो उन्होंने अपने हाथ से अंगूठी उतारकर जेब में रख ली थी। प्रियंका ने ऐसा मीडिया से बचने के लिए किया था हालांकि प्रियंका की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई थी।
कहा जा रहा है कि निक ने प्रियंका चोपड़ा के लिए अंगूठी न्यूयॉर्क में 'टिफैनी एंड को स्टोर' से खरीदी थी। काम की बात करें तो प्रियंका इन दिनों 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य किरदार में फरहान अख्तर हैं। 'भारत' फिल्म को छोड़ने के बाद प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका चोपड़ा अपनी सगाई का आधिकारिक ऐलान कब तक करती हैं।