बेटी निशा के साथ सनी लियोनी
- फोटो : instagram/sunnyleone
लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी अपने पति और तीनों बच्चों के साथ अमेरिका के लॉस एंजिलेस में रह रही थी ताकि कोरोना वायरस से अपने परिवार को बचा सके। हाल ही में अभिनेत्री सनी लियोनी अपने परिवार के साथ वापस मुंबई लौटी हैं। पिछली रात सनी लियोनी बेहद आरामदायक कपड़ो में दिखाई दीं, मानो कहीं जाने के लिए जल्दी में हो। सनी लियोनी ने इस दौरान चेक डिजाइन में पजामा पहना हुआ था और अपना चेहरा एक स्कार्फ से ढका हुआ था। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देखने के बाद सनी लियोनी ने इस पर कमेंट किया कि बेस्ट मोड ऑफ ट्रांसपोर्टेशन।