फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरी आंख्या' गाने पर सनी लियोनी ने लगाए ऐसे ठुमके, सपना चौधरी भी होंगी हैरान

Fri, 12 Apr 2019 06:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Choudhary and Sunny Leone - फोटो : file photo
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस का हर कोई दीवाना है। उनके डांस प्रोग्राम में जाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड भी रहते हैं। अब सपना चौधरी को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) मैदान में उतर आई हैं। सनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सपना चौधरी के तेरी आंख्या का काजल गाने पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं। 
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : facebook
इस गाने में सनी का साथ एक और लड़की देते हुए नजर आ रही है। इस गाने पर सनी ने डांस का ऐसा तड़का लगाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सपना का यह गाना टिक टॉप पर बज रहा है जिस पर सनी डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाने को सनी और सपना दोनों के फैंस शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
sunny leone - फोटो : file photo
आजकल सनी लियोनी टिक टॉक वीडियो को अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले भी वह कई वीडियो डांस करते हुए शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में सनी ने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई। सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने शादी की सालगिरह को अपने तीनों बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया। सनी ने घर पर ही प्राइवेट सेलिब्रेशन रखा था जहां पर उन्होंने केक काटकर इस खास मौके को एन्जॉय किया। 

4 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
खास बात यह है कि यह केक सनी की साढ़े तीन साल की बेटी निशा ने बनाया। इस बात की जानकारी खुद सनी ने सोशल मीडिया पर दी। सालगिरह सेलिब्रेशन की तस्वीरों को सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों के साथ सनी ने एक खास कैप्शन भी लिखा। सनी ने लिखा- 'सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं डेनियल। तुम मेरी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Leone and Daniel Weber - फोटो : instagram
सनी ने आगे लिखा- 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त और बच्चों के सबसे अच्छे पिता। खास बात यह है केक मेरी बेटी ने बनाया।' इन तस्वीरों में सनी और डेनियल केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाते हुए, निशा का हाथ पकड़े हुए और एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए। सनी और डेनियल ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें