फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजे होने की बात करने वाले कार्तिक का कैसे हुआ ये हाल, रेलवे स्टेशन पर दिखा 'तमाशा'

Fri, 12 Apr 2019 06:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan and Ranbir kapoor - फोटो : twitter
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव आजकल 2' को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस वक्त फिल्म की शूटिंग उदयपुर में चल रही है। खबरों की मानें तो 20 दिन तक यहीं पर इस फिल्म का शूटिंग शेड्यूल है। हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आप भी कहेंगे कि इसका कनेक्शन रणबीर कपूर से है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kartik aryan sara ali - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक रेलवे स्टेशन में नजर आ रहे हैं, जबकि उनका लुक अब तक की सारी फिल्मों से अलग नजर आ रहा है। वीडियो में वह फ्रंच कट दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर आपको रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' की याद आ जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
kartik aryan sara ali - फोटो : सोशल मीडिया
'तमाशा' फिल्म में रणबीर कपूर इसी फ्रंच कट दाढ़ी वाले लुक में नजर आए थे और अब कार्तिक इसी लुक में दिखाई दिए। 'तमाशा' फिल्म भी इम्तियाज अली की थी और 'लव आजकल 2' के डायरेक्टर भी वही है। ऐसे में इसके पीछे क्या राज है यह तो इम्तियाज ही बता पाएंगे। 'तमाशा' फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। 'लव आजकल 2' की बात करें तो दिल्ली के बाद इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में हो रही है। 

 

4 of 5
kartik aryan sara ali - फोटो : सोशल मीडिया
खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल्ली में सारा अली खान एक सीन की वजह से चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सारा कार्तिक के साथ बाइक पर घूम रही हैं। यह फिल्म का सीन था। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बना दिल्ली पुलिस (ट्रैफिक) को टैग कर दिया था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan, kartik aryan - फोटो : instagram
दरअसल, इस वीडियो में सारा बिना हेलमेट दिख रही हैं जिसके चलते पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोग सारा को जमकर घेर रहे हैं। इधर वीडियो देखने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी कई सवाल उठाए। एक सीनियर पुलिस अफसर ने इस मामले में कहा कि अभिनेत्री पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एक्शन भी लिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें