करनजीत कौर वोहरा जिन्हें पूरी दुनिया सनी लियोन के नाम से जानती है, हर साल 13 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। सनी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म कनाडा में एक भारतीय सिख परिवार में हुआ था। सनी न केवल एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि वह एक पत्नी, मां और बहू होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। उन्हें अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करके चलने के लिए जाना जाता है। सनी भी उन आम महिलाओं की तरह ही हैं जो अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। उनके जन्मदिन पर, आइए एक नजर डालते हैं उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों पर
विज्ञापन
2 of 10
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी को 11 साल हो चुके हैं। दोनों आज भी एक दूसरे से बेइंतजा प्यार करते हैं। इस तस्वीर में सनी अपने पति डेनियल वेबर पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो पर सनी लिखा है कि आखिरीकार मिस्टर वेबर को पिंक कलर की शर्ट मिल ही गई।
विज्ञापन
3 of 10
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी कितना भी बिजी क्यों न हो परिवार के लिए वह वक्त जरूर निकाल लेती हैं। यह फोटो इस बात का सबूत है। तस्वीर फादर्स डे की है। इस खास दिन को सनी ने पूरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया था।
4 of 10
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी को पशु-पक्षियों से भी काफी लगाव है। समुद्र किनारे की यह तस्वीर सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और बताया था कि कंधे पर बैठा तोता उनका चश्मा निकालना चाह रहा था।
विज्ञापन
5 of 10
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हर मां की तरह सनी भी अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। वह उनकी खुशियों और छोटी-छोटी जरूरतों का पूरा ख्याल रखती हैं। यह फोटो उनकी बेटी निशा के छठे जन्मदिन की है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सनी ने निशा के लिए लिखा था, 'पापा और मैं आपसे बहुत प्यार करते हैं।'
विज्ञापन
6 of 10
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी ग्लैमरस लुक में तो कहर बरपाती ही हैं, ट्रेडिशनल आउटफिट में भी वह बला की खूबसूरत लगती हैं। उन्हें कई मौकों पर पारंपरिक ड्रेस में देखा गया है।
विज्ञापन
7 of 10
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सनी अक्सर अपने परिवार संग खूब मस्ती करती नजर आती हैं। फोटो हैलोवीन के समय की है जिसमें डेनियल-जोकर, निशा-राया, एशर-ब्लिप्पी, नोवा-स्केलेटन और सनी-मैड हैटर के लुक में नजर आ रही हैं।
8 of 10
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह फोटो सनी लियोनी की शादी के समय की है। फोटो में सनी और डेनियल पंजाबी रिति-रिवाज से शादी करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में यह तस्वीर सनी ने अपने फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया था कि यह फोटो 11 साल पहले उनकी शादी की है।
9 of 10
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी ने अपने परिवार को एक सूत्र में बांधे रखा है। दंपति द्वारा अपने नवजात बच्चों का स्वागत करने के बाद यह उनकी पहली पारिवारिक तस्वीर है।