फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी अग्रिम जमानत अर्जी के साथ केरल उच्च न्यायालय पहुंचीं, लाखों रुपये ले काम न करने का है आरोप

Wed, 10 Feb 2021 03:25 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी द्वारा दायर धोखाधड़ी की शिकायत में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कंपनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह लगभग 29 लाख रुपये का भुगतान स्वीकार करने के बाद 2019 में यहां उसके ‘वैलेंटाइन डे’ कार्यक्रम के लिए नयी आयीं। याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए आने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram
याचिकाकर्ताओं- लियोनी उर्फ करनजीत कौर वोहरा, लियोनी के पति डैनियल वेबर और एक अन्य व्यक्ति- ने अर्जी में कहा है कि वे निर्दोष हैं और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं तथा उनके खिलाफ कोई आपराधिकता मामला नहीं बनता। याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा है कि ‘‘यदि उन्हें गिरफ्तार करके रिमांड में लिया गया तो उन्हें अपूरणीय क्षति होगी।’’ लियोनी से गत तीन फरवरी को तिरुवनंतपुरम में कोच्चि अपराध शाखा के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
लियोनी ने कहा कि उन्हें तभी पता चला कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है और उन्हें तथ्यों और परिस्थितियों से अवगत कराया है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने उनके और शिकायतकर्ता के बीच लेन-देन करने वाले दस्तावेज भी सौंपे हैं।

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram
यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता, शियाज ने उनसे मुआवजे के रूप में दो करोड़ रुपये की मांग की है। कार्यक्रम आयोजकों ने जहां एक ओर कहा कि लियोनी उनके कार्यक्रम के लिए नहीं आयीं, वहीं लियोनी ने कहा कि वह दो बार आईं लेकिन कार्यक्रम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
हालांकि कार्यक्रम कई बार स्थगित करना पड़ा था, लेकिन कार्यक्रम अंत में कोच्चि के पास अंगमाली में एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया था। फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में काम कर चुकी लियोनी ने कथित तौर पर कहा कि कार्यक्रम आयोजकों द्वारा कार्यक्रम कई बार पुनर्निर्धारित किया गया था और 12 लाख रुपये की शेष राशि अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें