फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halloween 2020: सनी लियोनी ने परिवार के साथ यूं मनाया हैलोवीन का त्योहार, दिखा सबसे अलग अंदाज

Mon, 02 Nov 2020 01:22 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हैलोवीन 2020 - फोटो : instagram/dirrty99
सितारों के हैलोवीन लुक सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। बॉलीवुड के कई सितारों के अब तक हैलोवीन लुक हमने आपको दिखाए। इसी कड़ी में सनी लियोनी और उनके परिवार की तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें अभिनेत्री ने फनी लुक अपनाया है। उनका ये अंदाज प्रशंसकों को भी खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
हैलोवीन 2020 - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें उनके साथ पति डेनियल वेबर और उनके तीनों बच्चे भी हैं। सनी लियोनी इन दिनों अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर हैं। अमेरिका में वैसे भी हैलोवीन की काफी धूम होती है तो सनी भी कोई मौका नहीं चूकीं।
विज्ञापन

3 of 5
हैलोवीन 2020 - फोटो : instagram/sunnyleone
लुक्स की बात करें तो सनी लियोनी ब्राइट कलर में नजर आ रही हैं। उन्होंने आसमानी रंग का साटिन फ्रॉक और गुलाबी रंग का लेगिंग पहना हुआ है। उनका विग उनके फनी लुक को कंप्लीट कर रहा है। वहीं डेनियल ने लूज फिटिंग पैंट्स पहने है। उनका हेयरस्टाइल भी अलग है। इसके साथ डेनियल ने बड़े फ्रेम का चश्मा लगाया हुआ है।

4 of 5
हैलोवीन 2020 - फोटो : instagram/dirrty99
सनी लियोनी के बच्चों ने भी रंग बिरंगी ड्रेस पहनी हुई है। उनकी बेटी निशा ने सिल्वर व्हाइट लेगिंग और विंग्स टॉप पहना है। वहीं उनके जुड़वा बच्चों ने पुलिस और फायरमैन की ड्रेस पहनी है। डेनियल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'हैप्पी हैलोवीन'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैलोवीन 2020 - फोटो : instagram/dirrty99
तस्वीरों के साथ सनी लियोनी ने लिखा- 'हैप्पी हैलोवीन। मुझे उम्मीद है कि इस साल सभी मजे कर रहे हैं। यह इस साल का मेरा पसंदीदा छुट्टियों वाले दिन हैं।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें