फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान ने इस अंदाज में किया बेस्ट फ्रेंड्स को बर्थडे विश, पिता शाहरुख खान की बताई उम्र

Mon, 02 Nov 2020 01:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज शाहरुख अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस, दोस्त, और चाहने वाले सभी लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी अपने बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान और शनाया कपूर
दरअसल शाहरुख खान के जन्मदिन के दिन सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर का भी जन्मदिन आता है। शनाया कपूर अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं। सुहाना ने अपने पिता और बेस्ट फ्रेंड के जन्मदिन पर दोनों को एक साथ खास अंदाज में विश किया। साथ ही उन्होंने दोनों की उम्र भी बताई।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान
सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में सुहाना खान शाहरुख और शनाया दोनों के बीच में बैठी हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सुहाना ने दोनों को ही अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है। साथ ही दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे बेस्ट फ्रेंड्स LOL.'

4 of 5
सुहाना खान
मजेदार बात ये रही कि सुहाना ने इसके साथ ही दोनों की उम्र भी लिखी। दरअसल ये तस्वीर 2 नवंबर 2019 की है। शनाया और शाहरुख की तस्वीर के सामने 54 और 20 लिखा है। जिसे सही करते हुए सुहाना ने लिखा 55 और 21 हीहीहीही। सुहाना का ये पोस्ट वाकई बेहद मजेदार है। जिसे पसंद भी खूब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram-@gaurikhan
गौरतलब है कि शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि शाहरुख खुद इस समय आईपीएल में अपनी टीम को चियर करने के लिए दुबई गए हुए हैं। लेकिन उनके फैंस को पता होने के बावजूद वो शाहरुख के घर के बाहर हर साल की तरह आ रहे हैं।

पढ़ें: EXCLUSIVE: हाथ में शाहरुख का नाम गुदवा दिल्ली से मुंबई पहुंच गए वर्धन, मन्नत के सामने से LIVE
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें