सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों को सच पता चलेगा तो?
सनी लियोनी को डर है कहीं उनके पुराने प्रोफेशन के बारे में जानकर उनके बच्चे उन्हें गलत न समझ बैठें। सनी को लगता है कि शायद बच्चों को उनका अतीत पसंद न आए। हाल ही में बातचीत के दौरान सनी लियोनी ने यह सब कहा। उन्होंने कहा, 'मेरे बारे में कई सारी चीजें हैं, जिन्हें शायद मेरे बच्चे बड़े होने के बाद पसंद न करें। हम सभी को पता है कि वह क्या है? पूरी बातचीत के साथ वे जान पाएंगे कि ऐसा क्यों हुआ और उन सवालों का जवाब ढूंढ पाएंगे, जो हमारे घर के बाहर उठते हैं।