फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Collection Day 5: 'विक्रम' की धुंआधार कमाई जारी, महज पांच दिनों में 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

Wed, 08 Jun 2022 06:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vikram - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता कमल हासन ने चार साल बाद फिल्म 'विक्रम' से सिनेमाघरों में वापसी की और आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। उनकी यह फिल्म 3 जून को पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म में कमल हासन जबरदस्त एक्शन मोड में हैं और फैंस को अभिनेता का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। कमल हासन की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में पहले ही शामिल हो चुकी है। ऐसे में मेकर्स की नजरें 200 करोड़ के आंकड़े पर टिकी हुई थीं और अब इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Vikram Trailer Out - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम का मंगलवार यानी पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। इस फिल्म ने महज पांच दिन में 200 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री मार ली है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, विक्रम ने सिर्फ पांच दिनों में दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। उनके ट्वीट में लिखा, 'विक्रम ने 200 करोड़ रुपये के वर्ल्ड वाइड ग्रॉस क्लब में प्रवेश किया।' फिल्म ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 2 मिलियन डॉलर (लगभग 15.5 करोड़ रुपये) की कमाई की है।
 
विज्ञापन

3 of 4
fahadh faasil and kamal haasan - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन, कमल हासन ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म को मिल रही शानदार सफलता के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने वीडियो में कहा, 'मेरे प्रिय फिल्म प्रेमियो। राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल की तरफ से आप सभी को मेरी शुभकामनाएं। मैं आप सभी को फिर से यह साबित करने के लिए धन्यवाद देता हूं कि सिनेमा अपने आप में एक भाषा है और हमें बहस की जरूरत नहीं है। चाहें वह दक्षिण से हो, उत्तर से हो या दुनिया के किसी भी कोने से। मैं सभी तकनीशियन, सभी कलाकारों सभी दर्शकों व अन्य सभी को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने 'विक्रम' को एक बड़ी सफलता दिलाई है।' इसके आगे अभिनेता ने ये भी बताया कि उनके लिए फिल्म कितनी ज्यादा जरूर है। 
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की बात करें तो कमल हासन के अलावा, इस फिल्म में विजय सेतुपति और फहाद फासिल जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। इसके अलावा, पांच मिनट की सूर्या की एंट्री ने भी फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। शानदार स्टाकास्ट और दमदार एक्शन से सजी इस फिल्म को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है और इस फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों का भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें