Upcoming Film: मेधा शंकर अपनी आगामी फिल्म में कॉमेडी अवतार में नजर आएंगी। यह उनकी पिछली फिल्म 12वीं फेल से एकदम अलग होगी। इस फिल्म में उन्हें सनी कौशल और निम्रत कौर के साथ देखा जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सनी कौशल, निम्रत कौर और मेधा शंकर जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी। यह पहला मौका होगा जब तीनों कलाकार एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हाल ही में रोमांटिक थ्रिलर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में अपनी अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले सनी कौशल राजस्थान में अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। Sikandar: टैक्सी से दमदार अंदाज में उतरे सलमान खान, 'सिकंदर' की शूटिंग का ये वीडियो फैंस को कर देगा उत्साहित
साल 2024 में सनी ने 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में एक दिलचस्प भूमिका अदा की थी। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में वह तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ नजर आए थे। फिल्म में तापसी और विक्रम ने रानी कश्यप और ऋषभ के किरदारों को फिर से निभाया था।
4 of 5
निम्रत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम@nimratofficial
इस फिल्म में दिखी थीं निम्रत कौर
निम्रत कौर की बात करें तो उन्हें हाल ही में 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में देखा गया था। अब वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और डायना पेंटी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
अक्षय कुमार के साथ रिलीज होने वाली है निम्रत की फिल्म
इसके अलावा निम्रत कौर जल्द ही 'स्काई फोर्स' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ आठ साल के बाद पर्दे पर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वीर पहाड़िया इस फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। संबंधित वीडियो