फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Kaushal: मिली में पिता के साथ काम कर काफी खुश हैं सनी कौशल, बोले- यह मेरी लिए पूरी दुनिया मिलने जैसा है

Fri, 04 Nov 2022 10:46 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सनी कौशल, श्याम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल के भाई और अभिनेता सनी कौशल की फिल्म 'मिली' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म में वह जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। 'मिली' सनी कौशल के लिए खास है क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता श्याम कौशल के साथ दूसरी बार काम किया है। हाल ही में सनी ने अपने पिता के साथ काम करने के अनुभव साझा किए और बताया कि यह उनके लिए बहुत मायने रखता है। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता श्याम कौशल को भी उन पर गर्व है।
विज्ञापन

2 of 4
सनी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सनी कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता श्याम कौशल के साथ काम करने के बारे में बात की। सनी ने कहा कि यह पिता के साथ उनका दूसरा प्रोजेक्ट है और इससे पहले वह उनके साथ 'द फॉरगॉटन आर्मी' में काम कर चुके हैं, जो एक फुल-एक्शन सीरीज थी। श्याम कौशल फिल्म के एक्शन डायरेक्टर थे। सनी ने कहा कि पिता का साथ मिलना उनके लिए पूरी दुनिया मिलने जैसा है। 'मिली' में कुछ एक्शन सीन है, जिन्हें श्याम कौशल ने कोरियोग्राफ किया है।

Box Office Report: 'राम सेतु' बनी अक्षय की चौथी फ्लॉप, 'थैंक गॉड' का ठीक-ठाक प्रदर्शन, 'कांतारा' ने मारी बाजी
विज्ञापन

3 of 4
सनी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी ने बताया कि ट्रेलर लॉन्च पर श्याम कौशल न केवल एक एक्शन डायरेक्टर के तौर मौजूद रहे बल्कि सनी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी पहुंचे थे। क्योंकि ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी कौशल वहां नहीं पहुंच सके थे। सनी ने कहा कि फिल्म का विषय काफी गहन है, एक लड़की के फ्रीजर में फंसने और जिंदा रहने के लिए कड़ी मशक्कत करने के बारे में है। लेकिन सेट पर माहौल बिल्कुल विपरीत था। सनी के अनुसार जान्हवी और वह सेट पर काफी मजा करते थे।

2022 Flop Actors: अक्षय ही नहीं इन स्टार्स ने भी लगाई फ्लॉप की झड़ी, एक या दो नहीं दीं तीन से चार डिजास्टर
विज्ञापन

4 of 4
सनी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'मिली' मलयालम फिल्म 'हेलेन' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म आज रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर 'डबल एक्सएल' और 'फोन भूत' के साथ इसकी टक्कर हुई है। यह जान्हवी कपूर की पहली फिल्म है, जिसके निर्माता उनके पिता बोनी कपूर हैं। वहीं, सनी कौशल की बात करें तो वह आखिरी बार 'हुड़दंग' और 'शिद्दत' में नजर आए थे। 

Milind Soman: खुद से आधी उम्र की अंकिता से शादी कर चर्चा में आए थे मिलिंद, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें