फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े परदे पर फिर धमकेगा सनी देओल का ढाई किलो का हाथ, इस निर्देशक के साथ शुरू की नई फिल्म की तैयारी

Wed, 11 Mar 2020 01:45 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
sunny deol - फोटो : Social Media
राजनीति और अपने बेटे की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' के निर्देशन में व्यस्त रहने के बाद अब सनी देओल अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। सनी दक्षिण फिल्मों के मशूहर निर्देशक हनु राघवपुडी की थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर सनी काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म साउथ की किसी फिल्म की रीमेक नहीं है। यह काफी रोचक विषय है जिसमें दिलचस्प संस्पेंस और एक्शन है। इस तरह का किरदार मैंने अभी तक नहीं निभाया है। अभी फिल्म के विषय के बारे में अधिक नहीं बताया जा सकता है हालांकि यह जरूर कह सकता हूं कि इस फिल्म के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ेगी।'
विज्ञापन

2 of 4
हनु राघवपुडी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं 'अंदला रक्षि' और 'आई एम फेमस' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक हनु राघवपुडी ने बताया, 'यह मेरे लिए सपने के साकार होने जैसा है। इस फिल्म में उच्च स्तर का एक्शन सीक्वेंस होगा। आज भी हिंदी फिल्म जगत में सनी देओल से बड़ा कोई दूसरा एक्शन स्टार नहीं है।' यह फिल्म अनुज शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। अनुज ने पहले ही सनी के साथ फिल्म 'अपने' और 'सिंह साहब द ग्रेट' में काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
sunny deol - फोटो : social media
गुरदासपुर से सासंद सनी देओल ने राजनीति और अभिनय को सामंजस्य बनाने को लेकर कहा कि वह फिल्म की शूटिंग और राजनीति दोनों को साथ लेकर चल सकेंगे। वह अपना समय दोनों के लिए बांटेंगे। अगर वह अपने क्षेत्र में नहीं भी रहते हैं तो भी वह इसकी जानकारी रखेंगे कि वहां क्या चल रहा है। जब भी जरूरत होगी वह अपना पूरा ध्यान देंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि सनी देओल बीते दिनों अपने राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर आ गए थे। विरोधियों ने सनी के लापता होने के पोस्टर्स गुरदासपुर में चिपका दिए थे।  उनका आरोप था कि सनी चुनाव के बाद से अपने क्षेत्र में मुश्किल से दिखे हैं। हालांकि इसके बाद ही वह लोगों से मिलते और कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए देखे गए और खुद पर लगे इल्जामों को उन्होंने आधारहीन करार दिया।  इस सूरत में फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी लगातार सक्रिय रहना सनी देओल के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें