फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 फिल्मी सितारों ने BJP के टिकट पर लड़ा लोकसभा चुनाव, रुझानों से खिले चेहरे

Mon, 20 May 2019 07:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sunny, Hema, Dinesh - फोटो : file photo
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के रुझानों में कांग्रेस सहित बाकी सभी पार्टियों की टेंशन और बढ़ा दी है। रुझानों के मुताबिक भाजपा बहुमत से भी आगे है। फाइनल रिजल्ट के लिए कुछ और वक्त इंतजार करना होगा। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलिब्रिटी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Hema Malini, PM Modi - फोटो : social media
मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत भी दांव पर है। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। हेमा साल 2004 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। हेमा मालिनी ने पिछले चुनाव में मथुरा में जयंत चौधरी को 3 लाख 30 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
sunny deol - फोटो : file photo
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। बॉबी सनी के नामांकन के दौरान भी साथ नजर आए थे। वहीं धर्मेंद्र ने रैली के साथ-साथ इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर लगातार सनी देओल का समर्थन किया है। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है।

4 of 7
dinesh lal yadav - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर है। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मनोज तिवारी ने बलिया में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी साल 2009 में समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े थे। दिल्ली में उत्तर पूर्वी सीट को पूर्वांचली बहुल सीट माना जाता है। भाजपा ने 2014 में यहां से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा था। उन्होंने आप पार्टी के उम्मीदवार प्रो. आनंद कुमार को करीब सवा लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। एक बार फिर मनोज तिवारी मैदान में हैं।
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा प्रत्याशी रवि किशन गोरखपुर में चुनाव प्रचार करते हुए - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को उतारा है, जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी हैं। रामभुआल भाजपा को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। योगी के गढ़ गोरखपुर पर पूरे देश की नजर है साथ ही रवि किशन की किस्मत का फैसला भी इसी सीट से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jaya Prada - फोटो : amar ujala
टॉप एक्ट्रेस में शुमार जया प्रदा अपनी दूसरी पारी राजनीति के मैदान पर खेल रही हैं। वह बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा के फायरब्रांड नेता और महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें