फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल : ऐश्वर्या का मीम शेयर कर फंसे विवेक ओबेरॉय, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

Mon, 20 May 2019 07:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
सोमवार की दोपहर विवेक ओबेरॉय ने कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद से वो यूजर्स के निशाने पर आ गए। सोनम कपूर से लेकर ज्वाला गुट्टा तक ने उनके इस ट्वीट की निंदा की है।

अब इस मामले में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने एग्जिट पोल वाले मीम पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि,'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे की उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।' 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : ani
बता दें विवेक ने एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इसे ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा- 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं...सिर्फ लाइफ। क्रेडिट : @pavansingh1985.'इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
 

 
 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
दरअसल इस मीम की पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या राय दिखाई दे रहे है, जिसके साथ लिखा गया है, 'ओपिनियन पोल'। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथन विवेक ओबेरॉय नजर आ रही हैं, जिसपर लिखा गया है 'एग्जिट पोल' और आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं, जिस पर 'रिजल्ट' लिखा गया है। 

4 of 5
विवेक ओबेरॉय, नितिन गडकरी, संदीप सिंह - फोटो : Self
वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक जल्द ही PM मोदी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। आज सुबह नितिन गडकरी ने नागपुर में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। पोस्टर लांच के मौके पर विवेक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था-  पिछले पांच वर्षों में भारत काफी बदला है। मुझे लगता है कि ‘अब आपके बाप का नाम नहीं...काम चलेगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm narendra modi - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, ‘‘23 तारीख आ रही है..इनका टाइम आएगा..यही कहना चाहूंगा शहजादे जी अब होगा न्याय।’’  उन्होंने बिना कोई नाम लिए कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि वे किससे डरे हुए हैं-फिल्म से या चौकीदार के डंडे से? जिन लोगों के खिलाफ बड़े मामले हैं और अदालत में दिखाई नहीं देते, वे हमें अदालत में घसीट ले गए।’’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें