डांस इंडिया डांस में पल पल दिल के पास की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने स्कूल और जिंदगी के मुश्किल दिनों के याद करते हुए करण देओल ने आगे कहा, 'स्कूल में बच्चे मेरा मजाक भी बनाते थे, यहां तक कि अध्यापक भी इसी तरह व्यवहार करते थे। एक बार जब मैंने अपना असाइनमेंट ठीक नहीं बनाया था तो कक्षा के बीच ही एक अध्यापक ने सबके सामने मुझसे कहा कि तुम अपने पिता के पैसे उड़ाने के ही काबिल हो और कुछ नहीं। इस बात से मैं काफी आहत हुआ था। इन घटनाओं के बावजूद मेरी मां ने मेरा काफी साथ दिया। यह समय मेरे लिए मुश्किल जरूर था, लेकिन मुझे अपने लिए खड़ा होना था, और मैंने पीछे हटने के बजाय जवाब देना सीखना है।