फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी सलमान की दबंग 3 से लीक हुआ वीडियो, एक्शन करते नजर आए 'चुलबुल पांडे'

Fri, 30 Aug 2019 08:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दबंग 3 से लीक हुआ सलमान का वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां वो फिल्म इंशाअल्लाह के बंद होने के चलते खबरों में बने हैं तो वहीं दूसरी ओर सख्ती के बाद भी उनकी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 से वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो रहे हैं। ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
दबंग 3 क सेट पर सलमान-सोनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान फिलहाल सुपरहिट फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे पार्ट दबंग 3 के शूट में बिजी हैं। ऐसे में शूट से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो चुलबुल पांडे के किरदार में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान एक शख्स को उछल कर पैरों से मारते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे ये सुनिश्चित भी कर रहे हैं कि जो सीन उन्होंने किया है वो ठीक हुआ है या नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
Dabangg 3 - फोटो : social media
दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब दबंग 3 के सेट से वीडियो लीक हुआ है। इससे पहले भी कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं। बता दें कि सलमान इस बार बिलकुल नहीं चाहते कि शूटिंग सेट से एक भी वीडियो- फोटो लीक हो। सलमान के इस फैसले की वजह उनकी हीरोइन सई है।
 

4 of 6
Dabangg 3 - फोटो : social media
सलमान खान ने कई एक्ट्रेसेस को बॉलीवुड में मौका दिया है। ऐसे में इस बार दबंग 3 से सलमान खान अपने दोस्त और बॉलीवुड-मराठी अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को मौका दे रहे हैं। सलमान नहीं चाहते कि सई का एक भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो।
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan Dabangg 3 set - फोटो : twitter
गौरतलब है कि दबंग 3 में सई सलमान की लेडी लव का किरदार निभाती नजर आएंगी। लेकिन सई का ये किरदार सीरीज में सोनाक्षी की एंट्री से पहले का होगा। दरअसल इस बार फिल्म फ्लैशबैक में भी आपको लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा) - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कुछ दिन पहले ही शूटिंग सेट पर फोन बैन करवा दिए थे। सलमान ने पूरे क्रू को सख्त हिदायत दी थी कि वो किसी भी तरह का सीन लीक नहीं चाहते हैं। फिल्म में सलमान और सई के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं जो इससे पहले सलमान के साथ वांटेड बना चुके हैं। फिल्म दिसंबर 2019 में रिलीज होगी।

पढ़ें: रानू मंडल का गाना सुनते ही सलमान खान के रोने का वीडियो वायरल, जानिए क्या है खबर का सच?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें