सनी देओल अपने भाई बॉबी देओल से कितना प्यार करते हैं इससे तो पूरा बॉलीवुड वाकिफ है। सनी उनपर जान छिड़कते हैं। इसी वजह से सनी ने बॉबी का करियर संवारने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा हो ना पाया। आज बॉबी गुमनामी के अंधेरे में खो गए हैं वहीं सनी अभी भी बॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं। इतना ही नहीं अब वो अपने बेटे को भी लॉन्च करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जब सनी देओल ने बॉबी के साथ काम करने से कर दिया था मना, सन्न रह गए थे बॉबी
2 of 5
सनी देअाेल
दोनों के भाई प्रेम को देखते हुए फिल्म मेकर राकेश रोशन ने अपनी फिल्म 'करण-अर्जुन' में दोनों को लेने के बारे में सोचा था। कहानी भी इन्हीं दोनों भाई के कैरेक्टर पर लिखी गई। लेकिन जब राकेश रोशन अपना ऑफर लेकर पहुंचे तो सनी ने बॉबी के साथ काम करने से मना कर दिया।
ये भ्ाी पढ़ें- संजय कपूर की शादी के बाद करिश्मा के घर से भी आई बड़ी खुशखबरी
विज्ञापन
जब सनी देओल ने बॉबी के साथ काम करने से कर दिया था मना, सन्न रह गए थे बॉबी
3 of 5
सनी देअाेल
जब ये बात बॉबी को पता चली तो वो हैरान रह गए। उस समय बॉबी फिल्म 'बरसात' से अपना करियर शुरू करने जा रहे थे। भाई का फैसला बॉबी को पसंद नहीं आया था लेकिन बॉबी कुछ बोल नहीं पाए। वहीं सनी सोच रहे थे कि अभी बॉबी नए हैं और मैं स्टैबलिश हूं। इससे कहीं फिल्म को नुकसान ना हो जाए। इसके चलते सनी ने बॉबी के साथ काम करने से मना कर दिया था।
ये भ्ाी पढ़ें- कैमरामैन को हुआ ब्रेन हैमरेज, सलमान खान ने एक लाख रुपए देकर बचाई जान
जब सनी देओल ने बॉबी के साथ काम करने से कर दिया था मना, सन्न रह गए थे बॉबी
4 of 5
सनी देअाेल
देओल भाइयों की ना के बाद राकेश रोशन ने अर्जुन के रोल में शाहरुख को और उनके अपोजिट काजोल को साइन कर लिया। वहीं करन का रोल अजय देवगन को ऑफर किया। लेकिन उस दौरान अजय, शाहरुख खान से कुछ नाराज चल रहे थे। इसलिए उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने से मना कर दिया। फिर ये रोल सलमान खान को ऑफर किया गया।
ये भ्ाी पढ़ें- इस वजह से अपनी हीरोइनों को 'किस' नहीं करते हैं सलमान खान, आपने गौर किया क्या
जब सनी देओल ने बॉबी के साथ काम करने से कर दिया था मना, सन्न रह गए थे बॉबी
5 of 5
सनी देअाेल
सलमान की हां के बाद राकेश ने उनके अपोजिट ममता कुलकर्णी को साइन किया। बता दें कि इसी फिल्म के साथ ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्मी पारी शुरू की थी। इस फिल्म में ऋतिक, राकेश रोशन के असिस्टेंट थे। उन्हें क्लैप देने से लेकर स्टार्स को बुलाने का काम करना पड़ता था। खैर, तमाम उतार-चढ़ाव के बाद ये फिल्म 13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था।
ये भ्ाी पढ़ें- पहले बाप और फिर उनके बेटे के साथ इन हीरोइनों ने किया रोमांस, जानें अब कहां हैं ये