फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुत्थी से लेकर जेठालाल तक ये हैं कॉमेडी के धुरंधरों की पत्नियां, लाइमलाइट से दूर जी रहीं साधारण जिंदगी, देखने में भी हैं कमाल

Wed, 06 May 2020 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कॉमेडियन्स - फोटो : ट्विटर
कॉमेडी की दुनिया का भी अपना एक अलग मजा है क्योंकि एक घंटे का कॉमेडी शो एक फिल्म से ज्यादा मनोरंजन करता है। कभी-कभी ये कलाकार एक हीरो से भी ज्यादा पॉपुलर होते हैं। लोग इन्हें देखकर सारा तनाव भूल जाते हैं। कहते हैं न हंसाने की कला हर किसी में नहीं होती लेकिन इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे कलाकार मिल जाएंगे जो एक बार स्क्रीन पर आ जाएं को आप पेट पकड़ने को मजबूर हो जाएंगे। लेकिन यहां हम बात करेंगे कॉमेडी के उन पांच सरताजों की पत्नियों की। जितना यह कॉमेडियन लाइमलाइट में बने हुए हैं उतना ही इनकी पत्नियां टीवी की दुनिया से कोसों दूर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
राजू श्रीवास्तव पत्नी के साथ - फोटो : ट्विटर

राजू श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव

अपनी अदाओं और चुटकुलों से सबको लोटपोट कर देने वाले ‘गजोधर भैय्या’ यानी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जितने अलबेले हैं उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली इनकी प्रेम कहानी है। अपने भाई की शादी में ही उन्हें एक लड़की पसंद आ गई नाम था शिखा। बस फिर क्या था ये ठान लिया कि शादी करनी है तो इसी लड़की से। राजू के दो बच्चे भी हैं। बता दें कि शिखा ने डांस रियलटी शो नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
सुनील ग्रोवर पत्नी और बेटे के साथ - फोटो : ट्विटर

सुनील ग्रोवर-आरती ग्रोवर

सुनील ग्रोवर के गुत्थी के किरदार ने उन्हें टीवी की दुनिया का चमकता सितारा बना दिया। गुत्थी के अलावा डॉक्टर गुलाटी के रोल ने भी उन्हें काफी मशहूर कर दिया। बहुत ही कम लोग जानते होंगे सुनील ग्रोवर शादीशुदा है। सुनील की पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है। सुनील ग्रोवर जितना सुर्खियों में बने रहते हैं उतना ही पत्नी आरती लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह अपने 11 साल के बेटे, पत्नी और छोटे भाई अनिल व माता-पिता के साथ मुंबई में रहते हैं।

4 of 6
Ali Asgar with wife - फोटो : file photo

अली असगर-सिद्दीका असगर 

कॉमेडियन अली असगर टीवी की दुनिया में दादी और नानी के रोल के लिए फेमस हैं। कपिल शर्मा के शो में उनके दोनों किरदारों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अली असगर भी शादीशुदा है। अली की पत्नी का नाम सिद्दीका असगर है। इनकी शादी साल 2005 में हुई थी। उनके बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Kiku Sharda with wife - फोटो : file photo

कीकू शारदा-प्रियंका शारदा

कपिल शर्मा के शो में कीकू शारदा इन दिनों बच्चा यादव का रोल निभाते नजर आते हैं। इससे पहले उनका पलक का किरदार भी चर्चा में रहा। कीकू की रियल लाइफ पत्नी का नाम प्रियंका शारदा है। इन दोनों ने साल 2003 में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dilip Joshi - फोटो : social media

दिलीप जोशी-जयमाला जोशी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दिलीप जोशी जेठालाल का रोल निभा रहे हैं। शो में उनकी पत्नी दया बेन का रोल दिशा वकानी निभा रही थीं। रियल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें