अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। न सिर्फ दोनों कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आर्थिक मदद के साथ आगे आए बल्कि अपने फैंस के लिए भी कुछ न कुछ मनोरंजन कर रहे हैं। विराट कोहली को दिया अनुष्का शर्मा का हेयरकट हो या फिर अनुष्का की विराट के लिए चीयरिंग, सोशल मीडिया पर दोनों के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।