फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से कपिल शर्मा से कभी नाराज नहीं हो सकते सुनील ग्रोवर, कॉमेडी किंग को लेकर कह दी चौंकाने वाली बात

Tue, 19 Jan 2021 10:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Grover
'कॉमेडी नाइट्स कपिल' से लेकर 'द कपिल शर्मा शो' तक लोगों को अपने पंच लाइन से हंसाने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों 'तांडव' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'तांडव' सीरीज पर विवाद जरुर चल रहा है, लेकिन सुनील ग्रोवर को उनके रोल के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि सुनील चाहे जो मर्जी रोल निभा लें, फैंस को उनका गुत्थी और मशहूर गुलाटी का रोल हमेशा याद रहेगा। कभी सुनील कपिल के इन शोज का अहम हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने कपिल को लेकर काफी चौंकाने वाली बात कही है जो फैंस का ध्यान खींच रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
एक वक्त ऐसा था कि कपिल शर्मा शो में कपिल की कॉमेडी से भी ज्यादा सुनील ग्रोवर के किरदारों को पसंद किया जाने लगा था। इन दोनों के एक शो में रहने के चलते शो टीआरपी में सबसे आगे चल रहा था। हालांकि एक फ्लाइट ट्रिप से लौटते हुए किसी बात को लेकर सुनील और कपिल में झगड़ा हो गया और सुनील शो से अलग हो गए। उसके बाद काफी समय तक दोनों में दूरी बनी रही, लेकिन अब धीरे धीरे वो दूरियां पूरी तरह से खत्म होते दिख रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर
अब हाल ही में सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ बातें बोली हैं। सुनील ग्रोवर ने बताया है कि वो कपिल शर्मा से कभी नाराज नहीं हो सकते। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि कपिल इतने फनी हैं कि कोई उनसे नाराज नहीं हो सकता। सुनील से ये भी पूछा गया कि उन्हें कपिल की कौन सी बात सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं तो उन्होंने कहा कि कपिल की 'प्रॉम्पटनेस' उन्हें बहुत पसंद हैं।

4 of 5
Sunil Grover
अब सुनील ग्रोवर की बातों से तो ये साफ लग रहा है कि वो अपने और कपिल के बीच हुई लड़ाई को भुला चुके हैं और उनके मन में अब कोई गिला शिकवा भी नहीं है। वहीं इससे पहले कपिल को भी कई मौकों पर सुनील ग्रोवर को याद करते देखा गया है। एक इंटरव्यू में कपिल ने कहा था कि, 'सुनील पाजी से मुलाकात होती रहती है'। कपिल ने ये भी कहा था कि उन्होंने सुनील ग्रोवर से बहुत कुछ सीखा है और अगर भविष्य में मौका मिला तो फिर उनके साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
बता दें कि एक ट्रिप से लौटते समय कपिल और सुनील के बीच काफी लड़ाई हो गई थी जिसके चलते सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। हालांकि बीतते समय के साथ दोनों ने एक दूसरे को माफ भी कर दिया और बातें भी जारी रखीं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे को कई मौकों पर बधाईयां देते नजर आ जाते हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा सकते हैं कि कपिल और सुनील की जोड़ी शायद एक बार फिर लोगों को हंसते गुदगुदाते नजर आ जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें