फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तांडव' वेब सीरीज में बदलाव करेंगे निर्माता, विवाद के बाद लिया फैसला

Tue, 19 Jan 2021 09:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook
वेब सीरीज 'तांडव' की रिलीज के साथ ही इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। सीरीज देखने के बाद दर्शकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस वेब सीरीज पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। जिसे देखते हुए अब इसके निर्माताओं ने इसमें कुछ बदलाव करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
15 जनवरी को रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर इसके निर्माताओं ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। निर्माताओं ने कहा कि सीरीज पर उठे विवादों के बाद लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए हम इसमें बदलाव करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और मोहम्मद जीशान अय्यूब अभिनीत वेब सीरीज 'तांडव' का प्रसारण पिछले हफ्ते 15 जनवरी को किया गया। इस सीरीज में हिंदू देवी देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के बाद इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग की जाने लगी थी। जिसके बाद अब मेकर्स ने ये फैसला किया है।

4 of 5
तांडव विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी - फोटो : Twitter
इस सीरीज को लेकर बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए इसकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। इस बयान में कहा गया कि, 'हम देशवासियों की भावनाओं का बहुत सम्मान करते हैं। हमारी किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय की धार्मिक भावनाओं या धार्मिक आस्थाओं को आहत करने या किसी संस्था, राजनीतिक दल या व्यक्ति (जीवित अथवा मृत) को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बयान में आगे कहा कि, 'तांडव की पूरी यूनिट ने वेब सीरीज को लेकर जताई गई चिंताओं पर ध्यान देने के लिए इसमें बदलाव करने का फैसला किया है। अगर सीरीज से किसी व्यक्ति की भावनाएं गैर-इरादतन आहत हुई हैं तो हम एक बार फिर माफी मांगते हैं।' शो की टीम ने इस मामले में मार्गदर्शन और समर्थन के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आभार जताया।

पढ़ें: फेडरेशन की धमकियों का नहीं हुआ कोई असर, निर्माताओं ने खत्म की फिल्म 'कुन फाया कुन' की शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें