Sunil Grover
सुनील ग्रोवर के पिता बैंक मैनेजर थे। उनकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। सुनील का रुझान बचपन से ही एक्टिंग की ओर था। सुनील ग्रोवर को मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की खोज कहा जाता है। टीवी और फिल्मों में सुनील छोटे-मोटे रोल करते रहे लेकिन उन्हें पहचान मिली कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से, जिसमें उन्होंने गुत्थी, रिंकू भाबी और डॉ मशहूर गुलाटी का अलग-अलग किरदार निभाया था।