सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म फिर हेरा फेरी के सीक्वल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लगभग 17 साल के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है, जिसकी चर्चा हो रही है। हाल ही में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की शादी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से हुई है। इस बारे में सुनील शेट्टी ने बात की। उन्होंने बताया कि केएल राहुल से उनकी पहली मुलाकात किस तरह से हुई और उनका रिएक्शन कैसा था।