बॉलीवुड और क्रिकेटर का खास कनेक्शन रहा है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ता रहा है। भले ही अथिया ऐसी खबरों से इनकार करती रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट देखें तो कुछ और ही जाहिर होता है।