छोटी सी उम्र में ही अपनी गायकी के लोगों का दिल जीतने वाली
सुनिधि चौहान का ये न्यू ईयर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने 1
जनवरी को एक बेबी को जन्म दिया। जिसके कारण इस बार का न्यू ईयर उनके लिए और उनके फैंस के लिए बेहद खास रहा है। आज सुनिधि म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। हिंदी के अलावा सुनिध ने मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं।