फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: 18 की उम्र में सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, तलाक के बाद रहने को नहीं था घर

Mon, 14 Aug 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
सुनिधि चौहान
छोटी सी उम्र में ही अपनी गायकी के लोगों का दिल जीतने वाली सुनिधि चौहान आज अपना 34वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। आज सुनिधि म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। हिंदी के अलावा सुनिध ने मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
सुनिधि चौहान
सिंगर के अलावा सुनिधि एक फैशन आइकन भी हैं। सुनिधि ने साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में अपनी जगह बनाई थी। सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की उम्र से की थी। सुनिधि के पिता भी एक थिएटर पर्सनालिटी थे।
विज्ञापन

3 of 9
सुनिधि चौहान
छोटी उम्र में ही सुनिधि स्टेज शोज और कॉम्टीशन में पार्टिसिपेट करने लगी थीं। एक रियलिटी शो के दौरान एंकर तबस्सुम ने इस छोटी सी बच्ची के टैलेंट को पहचान लिया था। तबस्सुम ने सुनिधि के माता-पिता से मुंबई आने के लिए कहा। 

4 of 9
सुनिधि चौहान
इसके बाद सुनिधि ने मुंबई आकर दूरदर्शन के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया। सुनिधि ने ये प्रतियोगिता जीतकर लता मंगेशकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। यहीं से सुनिधि ने संगीत की दुनिया में जगह बनानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

5 of 9
सुनिधि चौहान
16 साल की उम्र में सुनिधि को फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'मस्त' में मौका दिया था। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे। 'रुकी रुकी सी जिंदगी' के लिए सुनिधि को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सुनिधि अब करीब 3000 गाने गा चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
सुनिधि चौहान
सुनिधि का करियर तो बहुत अच्छा चला लेकिन एक समय पर उनकी पर्सनल लाइफ विवादों में घिर गई थी। सुनिधि ने 18 साल की उम्र में अपने से 14 साल बड़े डायरेक्टर बॉबी खान से शादी कर ली थी। जबकि सु‌निधि की फैमिली इस शादी के खिलाफ थी।
विज्ञापन

7 of 9
सुनिधि चौहान
सुनिधि ने बॉबी से चुपचाप शादी की और उनके साथ रहने लगीं। लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। सुनिधि के पैरेंट्स ने भी उनसे रिश्ते तोड़ दिए थे। सुनिधि के पास रहने के लिए घर नहीं था। इस वजह से  अनु मलिक ने सुनिधि को अपने घर में पनाह दी।

8 of 9
सुनिधि चौहान
इस दौरान सुनिधि के करियर पर भी ब्रेक लग गया था। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और फिर से गाना शुरू किया। सु‌निधि ऐसी सिंगर हैं कि वो जो भी गाना गाती हैं हिट हो ही जाता है। 
विज्ञापन

9 of 9
सुनिधि चौहान
सुनिधि ने शादी टूटने के 9 साल बाद म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की। हितेश भी सुनिधि से 14 साल बड़े हैं। हितेश सुनिधि के बचपन के दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे को 15 साल से जानते हैं। सुनिधि ने इंडियन आइडल सीजन 5 को जज भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें