सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के पास फिल्में देखने के लिए तीन ऑप्शन मौजूद हैं। तू झूठी मैं मक्कार, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो। इनमें से तू झूठी मैं मक्कार तो शानदार कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है, वीकएंड पर मिसेज चटर्जी की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ज्विगाटो का हाल बेहद खराब चल रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन फिल्मों ने वीकएंड पर कितना कलेक्शन किया है।