बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। एक तरफ जहां पिछले हफ्ते कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, वहीं साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार है। लाइगर हफ्तेभर के बाद से ही सिनेमाघरों से उतारी जाने लगी है। वहीं चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा', 'कार्तिकेय 2' और धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' की पकड़ भी अब सिनेमाघरों में ढीली पड़ती दिखाई दे रही है। इसी बीच अब सोमवार को हुए सभी फिल्मों के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किसने किया कितना कारोबार-