पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चमकी किस्मत
2004 में आई 'रन' में छोटा सा किरदार निभाने के बाद वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल में नजर आए। लेकिन उनकी किस्मत 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चमकी। इस फिल्म में उनके किरदार सुल्तान कुरैशी को दर्शकों का खूब प्यार मिला, जिसके बाद वह पहचाने जाने लगे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में बेहतरीन अभिनय किया। 'मिर्जापुर' के कालीन भैया हो या फिर 'क्रिमिनल जस्टिस' के माधव मिश्रा, हर वेब सीरीज में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, सेक्रेड गेम के गुरुजी बनकर भी छा गए थे। इसके अलावा वह 'लूका छुपी', 'न्यूटन', 'बरेली की बर्फी', 'गुड़गांव' सहित कई फिल्मों में नजर आए हैं।