सिनेमाघरों में कहने को तो इन दिनों चार फिल्में लगी हुई हैं। मगर, जो दर्शकों को खींच पाने में कारगर होती दिख रही है, वह है सिर्फ 'पठान'। 40 दिन बाद भी शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि इस फिल्म का कलेक्शन खुद यह गवाही दे रहा है। इसके बाद अगर कोई फिल्म ध्यान खींच रही है तो वह एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया है। इनके अलावा दो और फिल्में थिएटर्स में लगी हैं- अक्षय कुमार की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा, लेकिन दोनों की ही हालत टाइट है। इतवार किस फिल्म के लिए कितना शगुन लेकर आया, आइए जानते हैं....