कार्तिकेय 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन स्टारर फिल्म 'कार्तिकेय 2' को रिलीज हुए पांच हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। हालांकि, फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने अब तक देशभर में 84.71 करोड़ कमा लिए है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 115.45 करोड़ का कारोबार किया है।