फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actors: 35 के बाद भी हैंडसम हंक लगते हैं ये टीवी एक्टर्स, तस्वीरें देख नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा

Mon, 05 Dec 2022 08:03 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हर्षद चोपड़ा और धीरज धूपर - फोटो : insta
बॉलीवुड के कई अभिनेता हैं जो 40 से लेकर 50 की उम्र में भी बेहद फिट और हैंडसम दिखते हैं। अक्सर उन्हें अपने से काफी कम उम्र कई अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर किरदार अदा करते देखा जाता है, हालांकि टीवी के अभिनेता भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। छोटे पर्दे के कई एक्टर्स भी 35 और 38 की उम्र में भी हैंडसम हंक लगते हैं। सीरियल्स या तस्वीरों में देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। 
विज्ञापन

2 of 7
हर्षद चोपड़ा - फोटो : Instagram
हर्षद चोपड़ा अपने 40वें पड़ाव में चल रहे हैं लेकिन वह बेहद हैंडसम और फिट हैं और अपनी उम्र से काफी कम दिखते हैं। इस समय एक्टर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में उनके अपोजिट एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ हैं जो अभी महज 26 साल की हैं।
विज्ञापन

3 of 7
करण वी ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
करण वी ग्रोवर 40 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस और लुक्स देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। एक बार फिर से वह सीरियल 'बहुत प्यार करते हैं' में अभिनेत्री सयाली के अपोजिट नजर आ रहे हैं।

4 of 7
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज धूपर टीवी के हैंडसम हंक अभिनेताओं में से हैं। वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी लंबी है। अभिनेता ने सीरियल कुंडली भाग्य में एक युवा क्रिकेटर का किरदार अदा किया है। अभिनेता असल जिंदगी में पिता बन चुके हैं और उनकी उम्र 37 साल है।
विज्ञापन

5 of 7
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta
अभिनेता करण कुंद्रा भी इसी लिस्ट में शुमार होते हैं। उनकी उम्र 37 साल है लेकिन उन्हें देखकर इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। अभिनेता को उनके लुक्स और स्टाइल के लिए भी खूब पॉपुलैरिटी मिली है। मौजूदा समय में वह तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शहीर शेख भी उन अभिनेताओं में हैं जिनके हर लुक पर फीमेल फैंस दिल हार बैठती हैं। एक्टर की उम्र 38 साल है लेकिन सीरियल्स में अब भी वह काफी कम उम्र के किरादर अदा करते नजर आते हैं और उन्हें देखने से भी उम्र का अंदाजा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गौरव खन्ना
अभिनेता गौरव खन्ना 40 साल के हैं लेकिन उन्होंने खुद को बेहद फिट बनाया हुआ है। मौजूदा समय में वह सीरियल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस शो में भले ही गौरव खन्ना की उम्र को ज्यादा दिखाया गया है लेकिन उनके लुक्स को देखा जाए तो आज भी आसानी से किसी सीरियल में कम उम्र का किरदार अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें