बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कई फिल्में एक- दूसरे को टक्कर देती नजर आती है। इन दिनों जहां हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर साउथ की फिल्में लगातार अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 9
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा, विरुमन
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कई फिल्में एक- दूसरे को टक्कर देती नजर आती है। इन दिनों जहां हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर साउथ की फिल्में लगातार अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ती जा रही हैं। इतना ही नहीं साउथ के अलावा अब अन्य क्षेत्रीय फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। बड़े बजट से बनी बॉलीवुड फिल्में छोटे बजय वाली क्षेत्रीय फिल्मों से पिछड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं बीते दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा इन सभी फिल्मों का हाल-
विज्ञापन
2 of 9
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा
अपने ओपनिंग डे पर करीब 11 करोड़ की करने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' अब बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती नजर आ रही हैं। छठे दिन के बाद से 11वां दिन आते-आते फिल्म हर दिन महज एक करोड़ में सिमटती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के ग्यारहवें सभी भाषाओं में सिर्फ 1. 70 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 55.89 का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 9
रक्षा बंधन
- फोटो : youtube
रक्षा बंधन
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। अपनी पहली दो फ्लॉप में अक्षय कुमार को अपनी फिल्म रक्षाबंधन से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उनकी यह उम्मीह अब टूटती नजर आ रही है। शुरुआत से ही धीमी रफ्तार से कमाई कर रही इस फिल्म ने अपने 11वें दिन की काफी कम कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को लगभग 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का अब तक की कुल कमाई 42.94 करोड़ रुपये हो गई है।
4 of 9
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ फिल्मों का जादू बरकरार है। बीते दिनों रिलीज हुई साउथ फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म को तेलुगू के साथ ही हिंदी भाषा में भी रिलीज किया है। फिल्म दोनों ही भाषाओं में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। वहीं, रविवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने लगभग 8.20 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 51.35 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है।
विज्ञापन
5 of 9
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोबारा
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘दोबारा' की रिलीज के तीसरे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दोबारा ने तीसरे दिन 1.10 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म ने अब तक कुल 2.84 करोड़ रुपये कलेक्शन कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
6 of 9
फकत महिलाओ मेट
- फोटो : सोशल मीडिया
फकत महिलाओ मेट
गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। सामने आए फिल्म के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म में छुट्टी का काफी फायदा मिला है। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 2 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.86 करोड़ रूपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
7 of 9
विरुमन
- फोटो : सोशल मीडिया
विरुमन
साउथ एक्टर कार्थी स्टारर फिल्म विरुमन भी कमाई के मामले में हिंदी फिल्मों को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। इसी बीच रविवार को हुए फिल्म कारोबार की बात करें तो कार्थी की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन लगभर 1.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म में का कुल कारोबार 38.4 करोड़ पर पहुंच गया है।
8 of 9
गालीपता 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गालीपता 2
फिल्म 'गालीपता 2' के कारोबार में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। रविवार तो हुई कमाई को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म को छुट्टी का भरपूर फायदी मिला है। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने लगभग सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 3.10 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 30.55 करोड़ हो गया है।
कुंचको बोबन की फिल्म 'नन ठान केस कोदू’ के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने रविवार की छुट्टी का थोड़ा फायदा उठाते हुए अपनी रिलीज के 11वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को लगभग 1.5 करोड़ का कारोबार कर लिया है।