अनलॉक 4.0 में भी सिनेमाघरों के खुलने की सूरत बनती नहीं दिख रही है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट वाले अपनी दोनों फिल्मों ‘83’ और ‘सूर्यवंशी’ को लेकर परेशान हैं। फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि सिनेमाघर जल्दी न खुले तो रिलायंस एंटरटेनमेंट का हाल भी वही हो सकता है जो अनिल अंबानी की बाकी कंपनियों का हुआ। इस कंपनी के खरीदार बनने की ख्वाहिश रखने वाली कंपनी की नेटवर्थ का हिसाब किताब भी लगाने लगे हैं। सिनेमाघर जब खुलेंगे तब खुलेंगे, आप घर में रहिए, सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए हमारी खास सीरीज ‘बाइस्कोप’। बीते हफ्ते इस सीरीज में शामिल हुई फिल्में रहीं, ‘काला पत्थर’, ‘हम किसी से कम नहीं’, ‘बीवी हो तो ऐसी’, ‘धूम’ और ‘प्यासा सावन’। तो चलिए दबाते हैं रिवाइंड बटन और एक झलक देखते हैं इन कमाल फिल्मों के धमाल किस्सों की...