फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा संग वैभव रेखी की शादी पर पूर्व पत्नी सुनैना ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं और मेरी बेटी दोनों ही...

Thu, 18 Feb 2021 01:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनैना रेखी, वैभव रेखी, दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी संग 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गई। दीया और वैभव की शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं बॉलीवुड हस्तियों से लेकर आम जनता तक सभी दीया और वैभव को शादी की बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच वैभव की पूर्व पत्नी सुनैना रेखी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनैना रेखी, वैभव रेखी, दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
बता दें कि दीया की तरह ही वैभव भी तलाकशुदा थे। उन्होंने योगा कोच सुनैना रेखी से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया था। सुनैना और वैभव की एक बेटी हैं समायरा जो कि अपने पिता की दूसरी शादी में शामिल थीं। उनकी शादी के बाद सुनैना ने कुछ वीडियोज अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा किए थे। इन वीडियोज में सुनैना ने कहा कि, ' हां, मेरे पूर्व पति ने दीया से शादी की है। मुझे कई मैसेज आ रहे हैं जिनमें लोग पूछ रहे हैं कि क्या मैं और समायरा ठीक हैं?
विज्ञापन

3 of 5
सुनैना रेखी - फोटो : Instagram
सुनैना ने कहा कि, 'सबसे पहले तो मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहूंगी की आप लोगों ने मुझे अपना समझा और चिंता दिखाई। मेरी बेटी इस खास मौके का हिस्सा बन सकीं, इस बात की मुझे खुशी है। हम बिल्कुल ठीक हैं। न सिर्फ ठीक बल्कि मेरी बेटी बहुत उत्साहित है। मैने कुछ वीडियोज देखे जिनमें वो फूल फेंक रही थीं'।

4 of 5
सुनैना रेखी, वैभव रेखी, दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
आगे सुनैना ने कहा कि,  'मुंबई में हमारा कोई परिवार नहीं है, ये अच्छी बात है कि अब मुंबई में उसका परिवार बढ़ गया है। परिवार में और लोगों का आना हमेशा अच्छा होता है'। सुनैना ने कहा कि,  'समायरा अपने माता पिता की शादी में प्यार नहीं देख पाई। अब इस शादी में प्यार देखेगी ये खुशी की बात है। इसके साथ ही उन्होंने दीया और वैभव को शादी की बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial
दीया और वैभव की शादी बेहद ही कम लोगों के बीच शानदार रुप से संपन्न हुईं। उनकी शादी में बॉलीवुड के कुछ गिने चुने सितारे ही पहुंचे थे। शादी के बाद दीया ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि 'प्यार एक ऐसा चक्र है जिसे हम घर कहते हैं। इसमें जादू ये है कि हम इसकी आहट को सुनते हैं, द्वार खोलते हैं और प्यार हमें खोज लेता है। उम्मीद है हर पहेली को उसके खोए हुए टुकड़े मिल जाए, उम्मीद है हर जख्मी दिल दोबारा ठीक हो जाए और प्यार का ये जादू इसी तरह से हमारे आस पास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें