फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल रिलीज होंगी यशराज बैनर की ये पांच बड़ी फिल्में, दीवाली पर पृथ्वीराज बनकर उतरेंगे अक्षय कुमार

Thu, 18 Feb 2021 01:32 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पांच बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने - फोटो : फिल्म पोस्टर
बीते साल कोविड-19 महामारी के चलते सिनेमा प्रेमियों को थ्रियेटर में फिल्मों का लुत्फ उठाने से वंचित रहना पड़ा। लेकिन फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए यश राज फिल्म्स ने अपने पांच बड़ी फिल्मों के रिलीज डेट का एलान कर दिया है। जिसमें में 'बंटी और बबली 2', 'जयेश भाई जोरदार', ‘पृथ्वीराज’, 'संदीप और पिंकी फरार' और 'शमशेरा' के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। यश राज फिल्म्स ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए इन फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा की। ये सभी फिल्में साल 2021 में ही रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 6
संदीप और पिंकी फरार - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप और पिंकी फरार
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज तारीख तय हो गई है। यह फिल्म अगले महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। 14 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खोसला का घोसला से अपना निर्देशन करियर शुरू करने वाले दिबाकर बनर्जी ने हिंदी सिनेमा में ओए लकी, लकी ओए के अलावा लव सेक्स और धोखा जैसी ट्रेंडसेटर फिल्में बनाई हैं। फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन हरियाणवी पुलिस अफसर का किरदार अदा कर रहे हैं। परिणीति ने कॉरपोरेट दुनिया की एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका निभाई है। फिल्म में अर्जुन का नाम पिंकी दाहिया और परिणीति के किरदार का नाम संदीप कौर होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
बंटी और बबली 2 - फोटो : फिल्म पोस्टर
बंटी और बबली 2
फिल्म बंटी और बबली 2 की रिलीज तारीख तय हो गई है। यह फिल्म इस साल 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फ़िल्म ‘बंटी और बबली 2’ में बेहद टैलेंटेड ठग के रूप में एक बिल्कुल नई और शानदार जोड़ी नज़र आएगी। इस फ़िल्म में नए बंटी के रूप में गली ब्वॉय हंक सिद्धांत चतुर्वेदी नज़र आएंगे जिन्होंने बड़ी खूबसूरती से एमसी शेर की भूमिका निभाई थी। इस फ्रैंचाइजी के जरिए वाईआरएफ की ओर से एक नई हीरोइन को लॉन्च किया जा रहा है। शरवरी पर्दे पर बबली के रूप में नज़र आएंगी। फिल्म में दोनों सीनियर बंटी और बबली के रोल सैफ और रानी दिखेंगे। दोनों इससे पहले 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं। 


 

4 of 6
शमशेरा - फोटो : ट्विटर
शमशेरा 
रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म शमशेरा 25 जून 2021 को रिलीज के लिए तैयार है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।  वहीं, चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज से बाहर निकलते हुए रणबीर सिंह अब फिल्म 'शमशेरा' में डकैत के किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया
जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से शालिनी पांडे बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। यह फिल्म 27 अगस्त, 2021 को दस्तक देगी। शालिनी तेलगु की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नजर आ चुकी हैं। साथ ही बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसे दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है, जबकि मनीष शर्मा और यश राज फिल्म्स इसके निर्माता हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वीराज - फोटो : फिल्म पोस्टर
पृथ्वीराज
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म पृथ्वीराज 5 नवंबर 2021 को दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम् भूमिका में नजर आएंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित बायोपिक है, जिसका निर्देशन फिल्मकार चंद्र प्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी है। इसे आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें