फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले ऐसी दिखती थीं कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी, आमिर खान के साथ भी कर चुकी हैं काम

Mon, 24 Jun 2019 11:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sumona chakravarti - फोटो : social media
कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी यानी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती। छोटे पर्दे पर उनका ये किरदार इतना मशहूर हुआ कि असल जिंदगी में लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे। 24 जून 1988 को जन्मीं सुमोना 31 साल की हो गई हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
sumona chakravarti - फोटो : file photo
सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म मन (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी। इसके कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर कुछ छोटे-छोटे शो करती रहीं। साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली।
विज्ञापन

3 of 5
kapil and Sumona - फोटो : file photo
बालाजी टेलीफिल्म्स के इस सीरियल के बाद सुमोना ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक शो में नजर आने लगीं। वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ कहानी कॉमेडी सर्कस की में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो ये शो जीतने में कामयाब रहे। सुमोना के करियर का दूसरा मील का पत्थर था साल 2013 में शुरू हुआ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा। जिसमें वो मंजू शर्मा यानी कपिल की पत्नी बनी थीं। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। सुमोना फिलहाल द कपिल शर्मा शो में सरला गुलाटी का किरदार निभा  रही हैं।

4 of 5
sumona chakravarti - फोटो : file photo
सुमोना उस वक्त अचानक चर्चाओं में आईं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वो सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही थीं। यह वीडियो शो की शूटिंग के बीच ब्रेक के दौरान बनाया गया था जिसमें सुमोना अपने सपोर्टिंग स्टाफ के साथ बात करते-करते सिगरेट पी रही थीं। वीडियो में वह जिस मराठी साड़ी में नजर आ रही हैं, उसे उन्होंने फिल्म सैराट की टीम के आने पर पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sumona - फोटो : file photo
चर्चा है कि सुमोना चक्रवर्ती स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में नजर आ सकती हैं। शो को इस बार भी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगेे। पिछले महीने सुमोना ने सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने हिना खान के कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने पर टिप्पणी देने वाले एक मैगजीन एडिटर के खिलाफ ओपन लेटर लिखा था। इस लेटर में सुमोना ने लिखा था- 'लोग छोटे पर्दे के कलाकारों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अक्सर उनकी तुलना फिल्मी सितारों के साथ करने लग जाते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें