Sarfaraz Ahmed
- फोटो : social Media
वायरल हुए इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन मॉल में सरफराज अहमद पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है और बॉडी शेमिंग कमेंट्स करता रहा। सरफराज अहमद को देखकर फैन कहता है कि 'भाई, भाई आप #**## जैसे मोटे क्यों हो?पाकिस्तान का नाम बड़ा रौशन किया है। आप #**## जैसे मोटे हो कम डाइट किया करो।' हालांकि, इसके बाद भी पाक कप्तान सरफराज ने अपना आपा नहीं खोया और उसे नजरअंदाज किया। इस दौरान सरफराज ने अपने बच्चे को गोद में ले रखा था। वीडियो सामने आने के बाद ना केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी सेलिब्रिटीज ने नाराजगी जाहिर की।