सुखविंदर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह एआर रहमान थे, जिन्होंने गीत की रचना की थी, और उन्होंने इसमें केवल अपनी आवाज दी थी। उन्होंने कहा, "मैंने इसे केवल गाया है। राम गोपाल वर्मा जी कोई छोटी हस्ती तो नहीं है, शायद उन्हें कुछ गलत पता चला होगा।" सुखविंदर सिंह ने बताया कि कैसे गुलजार ने गाना लिखा, जो रहमान को पसंद आया और फिर इसे मुंबई के जुहू में सुखविंदर के स्टूडियो में तैयार किया। रहमान ने इसे सुभाष घई के लिए भी गाया था , लेकिन उस समय सुखविंदर की आवाज रिकॉर्ड नहीं की गई थी।