फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: फ्लॉप डेब्यू के बाद भी बॉलीवुड पर राज करते हैं ये सितारे, लिस्ट के कई नाम देख चौंक जाएंगे आप

Sat, 20 Apr 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिनके प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में हैं। हालांकि, इनमें से कई ऐसे भी सितारे हैं, जिनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहली फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी बॉलीवुड पर राज करने में कामयाब रहे।
Farah Khan: इतनी अकड़ में रहते हैं कलाकार! वैनिटी की करते हैं मांग, पहले पेड़ के पीछे कपड़े बदलती थी हीरोइन
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। करोड़ों फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे होने के बावजूद भी उन्होंने काफी संघर्ष करना पड़ा। सलमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीवी हो तो ऐसी में सहायक अभिनेता के तौर पर की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद आई उनकी फिल्म मैंने प्यार किया में वे मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आए और देखते ही देखते स्टार बन गए।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान
करीना कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने अभिनय से वे लाखों दिलों पर राज करती हैं। करीना ने अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में ही कर दी थी। जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी में वे अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार पर्दे पर दिखी थीं।  हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इसके बाद भी वे बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहीं। कभी खुशी कभी गम, जब वी मेट, ओमकारा और क्रू जैसी फिल्में उनकी काफी ज्यादा सफल रहीं।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं। वे हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के बाद भी बिग बी ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत की। फिल्म जंजीर के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। फिल्म एनिमल के बाद उनकी लोकप्रियता में और अधिक इजाफा देखने को मिला है। बॉलीवुड में रणबीर की शुरुआत भी फीकी रही थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। हालांकि बाद में आई उनकी कई फिल्में काफी ज्यादा सफल रही, जिसकी वजह से वे नए पीढ़ी के सबसे चर्चित सुपरस्टार बन गए।
Sushant Singh Rajput: सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया LOC
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें