फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने जताई कार्तिक और रणवीर संग काम करने की इच्छा, गोविंदा की तारीफ में कही यह बात

Sat, 09 Sep 2023 08:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन-शिल्पा शेट्टी-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुखी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और दर्शकों को यह काफी पसंद आया है। हाल ही में शिल्पा ने कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह जैसे सितारों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। इसके अलावा अब तक उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री किस एक्टर से जमी, इसका जवाब भी वह देती नजर आई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शेट्टी ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि मौजूदा पीढ़ी में वह कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'ये सभी मेरे से काफी कम उम्र हैं, लेकिन मैं रणवीर सिंह के साथ काम करना पसंद करूंगी। वह शानदार एक्टर हैं। और मुझे कार्तिक आर्यन भी बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि वे सभी कुछ अलग लेकर आते हैं और अगर मेरी पर्सनैलिटी के मुताबिक कोई रोल होगा, तो मुझे उनके साथ वह रोल करना अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media
इसके अलावा शिल्पा मानती हैं कि उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गोविंदा के साथ सबसे शानदार रही। शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने सबसे शानदार केमिस्ट्री गोविंदा के साथ साझा की। उनके साथ काम करके मुझे काफी अच्छा लगा।' शिल्पा ने फिल्म सुखी में अपने किरदार को लेकर भी बात की। शिल्पा ने कहा,'फिल्म सुखी में मैं गोविंदा की बहुत बड़ी फैन हूं।' बता दें कि शिल्पा और गोविंदा ने छोटे सरकार और परदेसी बाबू जैसी फिल्मों में साथ स्क्रीन शेयर की है। 
Deepika Padukone: शाहरुख की फिल्म 'जवान' में छाया दीपिका का कैमियो, रकुल प्रीत ने तारीफ में कह डाली यह बात

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी तारीफ करती नजर आईं। रोहित शेट्टी की आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में एक्ट्रेस सिद्धार्थ के साथ नजर आएंगी। सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे यह बात बहुत पसंद है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा गैर-फिल्मी हैं और यह बहुत अच्छी क्वालिटी है'।
Animal: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, निर्माता लॉन्च करेंगे 'एनिमल' का फर्स्ट लुक!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' में कुशा कपिला, अमित साध और दिलनाज ईरानी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। सोनल जोशी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी शिल्पा शेट्टी अपनी इस फिल्म में एक हाउस वाइफ के किरदार में नजर आएंगी।
Jawan: आलिया कुरैशी को आई 'जवान' के सेट पर शाहरुख संग बिताए पलों की याद, बोलीं- मुझे ऐसा नहीं लगा था लेकिन...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें