जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
महंगे ब्रांड्स के दिए गिफ्ट
जब ईडी ने उनसे सुकेश चंद्रशेखर से कोई उपहार मिलने के बारे में पूछा, तो जैकलीन फर्नांडिस ने एजेंसी को बताया कि उन्हें एक लिमिटेड एडिशन का परफ्यूम मिला है। इसके अलावा हर हफ्ते वीन एल्कलाइन पानी की बोतलें। हर दूसरे दिन फूल, अलग-अलग जगहों से चॉकलेट। गुच्ची, शनेल से तीन डिजाइनर बैग, गुच्ची के दो जिम वेयर, लूई वीटॉन के जूते, दो डायमेंड इयररिंग, मल्टी कलर स्टोन के दो ब्रेसलेट और हेमीज ब्रेसलेट मिला था। इसके अलावा नौ-नौ लाख की तीन बिल्लियां और अरबी घोड़ा भी दिया था, जिसकी कीमत 52 लाख रुपये थी।