बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खास पहचान बनाने वाले अनुपम खेर आज 68 साल के हो गए हैं। 7 मार्च 1955 में अनुपम खेर का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सारांश' से की थी। अनुपम खेर पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दे रहे हैं और अब तक वह हिंदी सिनेमा में लगभग 500 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'ए थर्सडे' , 'स्पेशल 26', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'लम्हे', 'राम लखन', 'तेजाब' और 'सौदागर' उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं।