कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये तो बस हो जाता है, कभी भी किसी से भी और कहीं भी। कुछ ऐसी ही कहानी है अभिनेत्री सुहासिनी मुले की, जिन्होंने 60 साल की उम्र न सिर्फ प्यार किया बल्कि शादी करके एक मिसाल भी कायम की। 1950 में आज ही के दिन पटना, बिहार में जन्मी अभिनेत्री ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने अपनी लव लाइफ के चलते खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आज अभिनेत्री अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में...