फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shirodkar: 20 साल की उम्र में शिल्पा शिरोडकर ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, अब दिखती हैं ऐसी

Sun, 20 Nov 2022 07:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : insta
बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे सितारे आते हैं जो बड़े पर्दे पर खूब नाम कमाते हैं और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देते हैं। हालांकि कई बार स्टारडम के पीक पर आने के बाद ये सितारे फिल्मों से दूर होने के साथ ही लाइमलाइट से भी दूर हो जाते हैं। ऐसी ही एक्ट्रेस हैं शिल्पा शिरोडकर! जिनका जन्मदिन 20 नवंबर को होता है। शिल्पा शिरोडकर ने नब्बे के दशक में कई फिल्मों में काम किया है। इसके बाद वह लंबे समय तक किसी फिल्म में दिखाई नहीं दीं। हालांकि उन्होंने काफी साल बाद दोबारा वापसी भी की और टीवी सीरियल में नजर आईं लेकिन इसके बाद फिर से उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली। तो चलिए जानते हैं कि अब कहां हैं अभिनेत्री और कैसी दिखती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : insta
20 नवंबर 1996 को जन्मीं शिल्पा शिरोडकर ने महज 20 साल की उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू किया था। अभिनेत्री की पहली फिल्म साल 1989 में आई 'भ्रष्टाचार' थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री के कई जाने-माने हीरो के अपोजिट मुख्य भूमिकाओं में अपने अभिनय और खूबसूरती से अलग पहचान बनाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : insta
शिल्पा शिरोडकर को 1990 में आई फिल्म 'कृष्ण कन्हैया' से पॉपुलैरिटी मिली थी और इसके अलावा वह आंखें, खुदा गवाह, गोपी किशन, मृत्युदंड जैसी फिल्मों में नजर आईं। बड़े पर्दे की बात करें तो उन्होंने आखिरी फिल्म 'गजगामिनी' की थी।

4 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : Social Media
शिल्पा शिरोडकर ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के 15 साल के बाद 2013 में टीवी सीरियल 'एक मुट्ठी आसमान' से दूसरी पारी शुरू की थी। इस सीरियल में उन्हें काफी पसंद भी किया गया। हालांकि इसके बाद वह फिर से किसी सीरियल या शोज में दिखाई नहीं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : insta
शिल्पा शिरोडकर ने साल 2000 में ब्रिटेन में रहने वाले बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की थी। इसके बाद से वह अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं और फिल्म इंडस्ट्री से अलविदा कह दिया। अब वह अपनी शादी-शुदा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें