फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए अमिताभ बच्चन के नाती

Fri, 13 Nov 2020 04:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान, अगस्त्य नंदा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के बादशाह यानी कि शाहरुख खान के साथ ही उनके बच्चे भी अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। खासकर शाहरुख की बेटी सुहाना खान तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान की तस्वीरें काफी वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। इस तस्वीर को देख अमिताभ के नाती अगस्त्य भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती ही रहती हैं। सुहाना की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। अब हाल ही में सुहाना ने अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर साझा की है जिसने एक बार पिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुहाना ने काले रंग का टॉप पहना हुआ है। जिसमें वो बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सुहाना ने लिखा, 'मैं बड़ी जैसी लग रही हूं ना?'

4 of 5
अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा - फोटो : twitter
सुहाना की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। कमेंट करते हुए अगस्त्य ने लिखा, 'अनफॉलोइंग'। इसपर जवाब देते हुए सुहाना ने लिखा, 'तुम बहुत फनी और ओरिजनल हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2
बता दें कि इससे पहले सुहाना ने अपनी ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में तस्वीरें साझा की थीं। सुहाना की इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। सुहाना के फैंस को उनकी ये नई तस्वीरें भी खूब पसंद आ रही हैं।

पढ़ें: नेशनल टेलीविजन पर राहुल वैद्य ने किया दिशा परमार को प्रपोज, जानिए कौन हैं ये अभिनेत्री ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें