फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने इस कंटेस्टेंट पर लगाया किस करने का आरोप, बोली- 'मैं परेशान हो चुकी हूं'

Fri, 13 Nov 2020 03:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
बिग बॉस 14 में हर दिन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। कोई एक पल के लिए दोस्त तो कभी दुश्मन बन जाता है। बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के बीच हर दिन यह देखने को मिलता रहता है। इस बार इन दोनों के बीच बात काफी आगे बढ़ गई है। निक्की तंबोली ने जान कुमार सानू पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
दरअसल कलर्स टीवी चैनल अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस 14 के घर में दो जेल बनाई गई हैं, जिसमें सभी घरवालों को आपसी सहमति से किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स को जेल में भेजना है। जिसके बाद निक्की तंबोली जान कुमार पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजे की बात कहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
निक्की तंबोली,जान कुमार सानू - फोटो : instagram: colorstv
वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि निक्की तंबोली कहती हैं कि मेरे हिसाब से जेल में जान को जाना चाहिए। क्योंकि मेरे मना करने के बावजूद उन्होंने मुझे किस किया जोकि अनुचित है। इसके बाद निक्की जान से कहती हैं कि जब आपने मुझे किस किया था तो मैंने आपको बोला था कि दोबारा यह चीज मत करना। मना करने के बावजूद आप वह करते हैं जोकि वह अनुचित है।
 

4 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : instagram: colorstv
वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि इसके बाद अली गोनी जान कुमार को समझाने लगते हैं कि अगर कोई तुम्हें मना करता है तो उस बात को समझो। इसके बाद जान कुमार अपनी सफाई में कहते हैं कि निक्की भी उन्हें किस करती हैं। वीडियो के आखिरी में दिखाया गया है कि निक्की तंबोली जान को कहती हैं कि आप अपने घर ही चले जाओ क्योंकि मैं मानसिक तौर पर परेशान हो चुकी हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान कुमार सानू, निक्की तंबोली - फोटो : instagram/colorstv
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो को पसंद कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के बीच शो में काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिल चुकी हैं। जान कुमार सानू उनके लिए बोल चुके हैं कि निक्की को वह दोस्त से ज्यादा मानते हैं। जाहिर है कि इस घटना के बाद बिग बॉस 14 में नया रोमांच देखने को मिल सकता है। 

पढ़ें: यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद सामने आए विजय राज, अपनी 21 साल की बेटी का हवाला देकर कही ये बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें