फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता शाहरुख खान के साथ सुहाना ने साझा की 12 साल पुरानी तस्वीर, केकेआर का यूं किया समर्थन

Mon, 19 Oct 2020 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना ने अब अपनी एक नई तस्वीर के साथ 12 साल पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। यहां शाहरुख ने बेटी सुहाना को गले लगा रखा है और सुहाना पिता के गाल पर किस (Kiss) कर रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : instagram/suhanakhan2

सुहाना ने दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वो केकेआर लोगो वाली सफेद जर्सी पहनी हुई हैं। यह तस्वीर हाल की है। सुहाना दुबई में मैच के दौरान मौजूद थीं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपने पिता शाहरुख खान के साथ हैं जो साल 2008 की है। सुहाना ने आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के समर्थन में इसे साझा किया है।

विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2

दोनों तस्वीरों के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा 'द स्ट्रेस, साल 2008 से @kkriders.' बता दें कि सुहाना खान बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से एक हैं जो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पिछले दिनों सुहाना खान ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह हरे और सफेद रंग की ड्रेस में बैठी हुई दिखाई दीं। उनकी इस तस्वीर को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2
सुहाना खान हाल ही में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर रंगभेद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कुछ कॉमेंट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उन्हें काली और बदसूरत कहा गया। कैप्शन में लिखा था, 'इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं। जब मैं 12 साल की थी, तब मुझे मेरी स्किन टोन की वजह से पूरी तरह वयस्क हो चुके पुरुषों और महिलाओं द्वारा बदसूरत कहा गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram-@suhanakhan2

सुहाना के इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल शाहरुख खान गोरे होने की एक क्रीम का विज्ञापन करते हैं, इस विज्ञापन के माध्यम से लोगों से कहा जाता है कि अगर वह ये क्रीम इस्तेमाल करेंगे तो उनकी स्किन में निखार आएगा। इसी विज्ञापन का हवाला देकर यूजर्स सुहाना को ट्रोल कर रहे थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें