फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं सुधीर बाबू, टाइगर श्रॉफ से दो-दो हाथ कर मचाया था तहलका

Tue, 11 May 2021 11:02 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुधीर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सुधीर बाबू आज यानी 11 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। बॉलीवुड में उनकी एंट्री आज भी लोगों के जहन में रहती है और हो भी क्यों ना, विलेन के रूप में धमाकेदार एंट्री से उन्होंने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। आइए इस खास मौके पर डालते हैं एक नजर सुधीर बाबू के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों पर...
विज्ञापन

2 of 5
सुधीर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा में सुधीर बाबू का सिक्का जोरों पर चलता है। उन्होंने 2010 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इससे पहले पेशे से वो एक बैडमिंटन प्लेयर थे। हालांकि तेलुगु फिल्मों में सुधीर बाबू एक लोकप्रिय एक्टर हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने एक विलेन के रूप में एंट्री ली थी और सभी के पसीने छुड़ा दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सुधीर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में सुधीर बाबू ने टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'बागी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उस समय बॉलीवुड में सुधीर बाबू एक नया नाम और नया चेहरा थे लेकिन अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई थी। इसके बाद साल 2020 में सुधीर बाबू फिल्म वी में नजर आए जिसमें उनके दमदार अभिनय के सभी कायल हो गए थे। अब वह बहुत ही जल्द सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आएंगे।

4 of 5
सुधीर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुधीर बाबू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ को टक्कर देना बिल्कुल भी आसान नहीं था। सुधीर बाबू आगे बताते हैं, "यह बहुत जरूरी था कि मैं हर मोर्चे पर टाइगर की ताल से ताल मिलाऊं लेकिन यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन नामुमकिन नहीं। टाइगर अर्से से मार्शल आर्ट्स में पारंगत हैं, ऐसे में मुझे उनकी बराबरी करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी के साथ सुधीर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
कम ही लोग जानते हैं कि सुधीर बाबू का साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से एक खास कनेक्शन है। बता दें कि सुधीर बाबू ने महेश बाबू की बहन प्रियदर्शिनी से शादी की है यानी महेश बाबू रिश्ते में उनके साले लगते हैं। सुधीर बाबू और प्रियदर्शिनी के दो बच्चे हैं जिनके नाम चरित मानस और दर्शन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें